BILASPUR: आवास न्याय सम्मेलन में दिव्यांगों से मिले राहुल और भूपेश, दिया निःशुल्क सहायक उपकरण
CHHATTISGARH: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में मोटराइज्ड ट्राईसाइकल वितरण स्टॉल का अवलोकन किया। दोनों नेताओं ने स्टॉल में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहयता उपकरण वितरण योजना'' के तहत कुल 50 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई सायकल प्रदान की।

इस दौरान राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न हितग्राहियों से चर्चा भी की। तखतपुर की रहने वाली दिव्यांग हितग्राही गायत्री पटेल ने राहुल गांधी को बताया कि बचपन से ही दिव्यांग होने के कारण से उन्हें स्कूल तथा कालेज समेत अन्य कार्यों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्राई सायकल के मिलने से वह खुद बिना किसी अन्य सहारे के आवागमन कर सकतीं हैं।
गायत्री पटेल ने सीएम बघेल और सांसद राहुल गांधी को अपनी आगे की शिक्षा पाने में आ रही कठिनाई के बारे में अवगत कराया, जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने उनकी बात सुनने के बाद बीएड करने के लिए एक लाख रुपए अनुदान सहायता राशि प्रदान करने का भरोसा दिया। इसी प्रकार दोनों नेताओं ने दिव्यांगजनों से हाथ मिलाते हुए उनका हाल-चाल जाना। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सामर्थ्य विकास योजना के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के तहत मोटराइज्ड ट्राई साइकल, ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र, स्टिक आदि यंत्र प्रदान किये जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications