बिलासपुरः बार-बार प्रपोज करने पर नहीं मानी लड़की तो प्रेमी ने पहले किया रेप फिर घोंट दिया गला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व दुर्गा साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दुर्गा के मोहल्ले का रहने वाला मुख्य आरोपित 26 वर्षीय सूरज कश्यप सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती की हत्या कर दी। दुर्गा की हत्या करने से पहले सूरज ने उसके साथ रेप किया था। इस पूरे मामले में 50 वर्षीय महेंद्र पासी ने ही सूरज का साथ दिया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह युवती का गला घोंट कर उसको मौत के घाट उतार दिया था।

one sided love story man did murder of girl after misdeed with her

बता दें कि आरोपित सूरज पिछले डेढ़ साल से युवती से एक तरफा मोहब्बत करता था और उसने कई बार युवती को रिझाने की कोशिश भी की थी। इतना ही नहीं आरोपित हर पल युवती पर नजर रखता था। नजर रखने के लिए उसने दुर्गा के घर के सामने रहने वाले अधेड़ उम्र की व्यक्ति से दोस्ती कर ली।ह किसी तरह से दुर्गा के करीब आना चाहता था।

फिर भी जब युवती ने सूरज को महत्व नहीं दिया तो उसने हत्या कर दी। प्रेम में असफल होने पर सूरज बेहद नाराज था। हत्या के समय वह बेहद क्रूर हो गया था कि उसने युवती को इतना पीटा था कि उसके कान से खून तक बहने लगा था। इन सब के अलावा आरोपी के नशा करने के आदि होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामला का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में भी आरोपियों ने युवती से रेप के बाद हत्या की बात कबूल की है। इस मामले में शुक्रवार को दुर्गा के गांव के करीब 800 लोगों ने आईजी ऑफिस और एसपी ऑफिस का घेराव भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+