कैमरे के सामने युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

बिलासपुर, 01 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को कैमरा के सामने पेड़ पर उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पीटा जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग गांव में एक पेड़ के पास इकट्ठा हैं, और युवक को पेड़ से उल्टा लटका रखा है। ये लोग युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बताया कि वीडियो में जिस युवक की लोग पिटाई कर रहे हैं, उसपर चोरी का शक था। पुलिस ने उन चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जोकि इस वीडियो में नजर आ रहे हैं
वहीं बिलासपुर के एएसपी रोहित झा ने बताया कि पुलिस ने घटना का खुद से संज्ञान लिया और मौके पर पहुंची जहां पर युवक की पिटाई की जा रही थी। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पूरी घटना की इसकी जांच चल रही है।

bilaspur

रिपोर्ट के अनुसार जिस व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की जा रही है उसका नाम महावीर है और उसपर चोरी का शक होने के चलते लोगों ने उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई की। महावीर लोगों से दया की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और लोग डंडों से उसकी पिटाई करते रहे। घटना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमे चीखते हुए महावीर मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी पिटाई करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इन लोगों पर बंधक बनाकर युवक को पीटने के तहत केस दर्ज किया गया है। सीपत के एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि एक आरोपी मनीष ने पुलिस को बताया है कि महावीर उनके घर में घुसा और चोरी की। यह पिछले हफ्ते की घटना है, जिस वक्त हमने उसे रंगे हाथ पकड़ा था। विकास कुमार ने बताया कि हमने दोनों पक्षों को बुलाया, महावीर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन मनीष ने बताया कि वह हिसाब बराबर करना चाहता था। एसएचओ ने बताया कि गांव से एक महिला पुलिस स्टेशन आई और उसने हमे बताया कि कुछ लोगों ने महावीर को पास के एक प्लॉट में बुरी तरह से पीट रहे हैं। हम तत्काल मौके पर पहुंचे और महावीर को बचाया। मनीष ने बताया कि महावीर एक बार फिर से हमारे घर आया, जिसके बाद हम उसे प्लॉट पर लेकर गए और उसकी पिटाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+