बिलासपुरः साले के साथ मिलकर अधेड़ युवक ने समधन से किया गैंगरेप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपने साले के साथ मिलकर समधन के साथ गैंगरेप किया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह लगातार पीड़िता महिला का यौन शोषण करता रहा। पीड़ित महिला अपने नाती और दामाद के बीमार होने पर उनकी देखभाल के लिए बेटी के ससुराल गई हुई थी। वहीं आरोपित ने महिला के साथ गैंगरेप किया था। इन सबसे परेशान होकर महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीपत थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की बेटी की शादी सरकंडा थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। साल 2020 में महिला अपनी बेटी के रिश्तेदार के शादी शामिल होने के लिए उसके ससुराल आई थी। शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए गए और महिला अपनी बेटी के साथ ही रुक गई। इस दौरान महिला का 45 वर्षीय समधी गांव लौट आया। उसने महिला के साथ रेप किया। समधी की इस घिनौनी हरकत के डर से पीड़िता अपने घर लौट गई। फिर कुछ दिन बाद महिला की नाती की तबीयत खराब हो गई।
इस पर वह फिर अपनी बेटी के ससुराल पहुंची। इसके बाद आरोपित ने महिला के बेटी यानी कि अपनी बहू के साथ रेप करने की धमकी दी, जिससे महिला डर गई और समधी ने उसके साथ फिर रेप किया। महिला लोकलाज के डर से चुप रही और अपने गांव लौट आई। इसी बीच आरोपित ने अपने 35 वर्षीय साले को इस घटना के बारे में बताया तो उसने भी महिला को धमकाना शुरू कर दिया।
वहीं साला भी महिला को अपने जीजा के साथ उसके संबंधों को लेकर दूसरों को बताने की धमकी दी। इसके बाद रेप किया। इस बीच महिला के दामाद की तबीयत बिगड़ गई। इस पर महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच जीजा और साले ने मिलकर फिर महिला से दुष्कर्म किया। यह सब 17 मई 2020 से 24 जनवरी 2021 तक चलता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications