छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके, मध्यप्रदेश में भी डोली धरती
Earthquake News नवंबर की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहत में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार मंगलवार सुबह बिलासपुर के निकट रिक्ट
Earthquake News नवंबर की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहत में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार मंगलवार सुबह बिलासपुर के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

एजेंसी के अनुसार , भूकंप के केंद्रबिंदु यानि बिलासपुर,छत्तीसगढ़ से 128 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 8:43 बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया है।
इसके अलावा मंगलवार सुबह सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इन झटकों का केंद्र डिंडौरी रहा था।
यह भी पढ़ें Elon Musk बने छत्तीसगढ़ के भांजे, Twitter खरीदने के बाद यूज़र्स दे रहे इस तरह बधाई,पढ़िए खबर












Click it and Unblock the Notifications