बिलासपुर: CJ ने रमेश सिन्हा गणेश पूजा में हुए शामिल, न्यायालय आवासीय परिसर में दिखा उत्साह
BILASPUR: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय आवासीय परिसर,बिलासपुर में हर साल की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। न्यायाधीश कॉलोनी, एफ और जी टाईप आवासीय परिसर,एच आई टाईप आवासीय परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। 23 सितम्बर को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा सपरिवार न्यायाधीश कॉलोनी में गणेश पूजा में शामिल हुये।

गणेश पूजा में मुख्य न्यायाधीश की उपस्थिति से सभी में में बहुत उत्साह दिखाई दिया। मुख्य न्यायाधीश का सपरिवार तिलक लगाकर पूजा कार्यकम में स्वागत किया गया। वह काफी समय तक अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ पंडाल में उपस्थित रहे। पूजा कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश सपरिवार और कर्मचारीगण आरती में हर्ष और उत्साह के साथ सम्मिलित हुये।
मुख्य न्यायाधीश ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए 28 सितम्बर को आवासीय परिसर में होने वाले वाली पूजा व भंडारे में भी उन्होंने शामिल होने की बात कही है ज्ञात हो कि हर साल आवासीय परिसरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करते हुए गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications