छत्तीसगढ़: सेल्फी लेनी थी अच्छी, डैम में जा गिरा युवक , तलाश जारी

सोमवार शाम छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हसदेव नदी बांगो डैम में सेल्फी लेने का शौक युवक को भारी पद गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने मोबाइल फोन सेल्फी लेने के चक्कर में सीधे नदी में जा गिरा।

कोरबा, 24 अगस्त। सोमवार शाम छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हसदेव नदी बांगो डैम में सेल्फी लेने का शौक युवक को भारी पद गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने मोबाइल फोन सेल्फी लेने के चक्कर में सीधे नदी में जा गिरा। जिसके बाद उसका कोई आतापता नहीं चल सका है। इधर पुलि और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में लगी हुई है। समय लगने के बाद बिलासपुर से एनडीआरएफ को भी मदद के लिए बुलाया गया है।

dam
इधर युवक के परिजनो को हादसे ही सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह रहवासी 24 साल के अमित कुमार एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। सोमवार के दिन वह कटघोरा के निकट सामान की डिलीवरी देने के लिए आया था। मौसम का फायदा उठाकर वह जल्दी काम खत्म करके बांगो डैम घूमने के लिए चला गया। युवक डैम के गेट क्रमांक 4 पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे डैम के पानी जा गिरा।

कर्मचारियों ने किया था मना

बताया जा रहा है कि युवक अमित को डैम में गिरता देखने के बाद तैनात कर्मचारियों ने अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। क्योंकि इससे पहले ही अमित डैम के तीव्र बहाव में बह गया। कर्मचारियों के मुताबिक कि अमित को गेट के करीब सेल्फी लेते देख उसे इंकार किया था, लेकिन युवक ने उनकी बात नहीं मानी। इससे पूर्व कि उसे हटाते वह बांध में नीचे जा गिरा।

परिजनों को दी गई जानकारी

बांगो के थाना प्रभारी आशीष सिंह अपने दल के साथ पहुंचे और बचाव दल को बुलाया गया। गोताखोरों ने डैम में लड़के की तलाश शुरू की। अब बिलासपुर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। आशीष सिंह के मुताबिक कि घटना की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दे दी गई है। युवक की मोटरसाइकिल डैम के ऊपर मिली है। गाड़ी के नंबर के ज़रिये उसकी पहचान करके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाये

इस वर्ष फरवरी के महीने में भी बांगो डैम में सेल्फी लेने के होड़ में 3 नाबालिग दोस्त बांध में बढ़ रहे पानी में फंस गए थे। इस तीनो बच्चों को पुलिस जवानों से बचा लिया था। कोरबा के मचाडोली में मिनी माता बांगो डैम में पिकनिक मनाने तीन लड़के पहुंचे थे। सेल्फी लेने की कोशिश में तीनों डैम के गेट के निकट नीचे तक पहुंच गए थे। एककाक ही डैम का एक गेट खुलने के बाद नदी पानी तेज हो गया था ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जीव: इंसानों की तरह सोचता है और महसूस करता है, जानें इसके बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+