बिलासपुरः पति का जिस महिला से था अवैध संबंध उसे पत्नी और बेटी ने मिलकर मार डाला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर में अवैध संबंध के कारण पत्नी ने अपने भाई, बच्चों सहित अन्य परिजनों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला का आरोपित महिला के पति से अवैध संबंध था। मृतका के चलते ही पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर से बाहर कर दिया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में दो नाबालिग के साथ 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला जिले के पंचपेड़ी थाना क्षेत्र के लोहर्सी इलाके का है।

पति का था किसी और महिला से संबंध

पति का था किसी और महिला से संबंध

लोहर्सी इलाके की रहने वाली लीला बाई साहू पति ठाकुर राम साहू अपने 12 वर्षीय बेटे सोहन के साथ रहती थी। गांव के ही पिकअप चालक संतोष साहू के साथ दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया। पति संतोष की अवैध संबंध का मामला सबके सामने उजागर हो गया। इसके चलते पत्नी द्रौपदी विवाद करने लगी थी। इसी आए दिन के विवाद के कारण संतोष ने अपनी पत्नी द्रौपदी को मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया था।

पत्नी ने बच्चों और भाई के साथ मिलकर की हत्या

पत्नी ने बच्चों और भाई के साथ मिलकर की हत्या

इसके कारण वह अपने मायके में रहने के लिए मजबूर थी। द्रौपदी का मायके व लीलाबाई का मकान आसपास ही है। इसके कारण उनके बीच भी मनमुटाव शुरू हो गया था। बीते सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे लीलाबाई का बेटा सोहन घूमने निकला था। इस दौरान द्रौपदी के भाई रामशरण साहू ने उसे पकड़ लिया और उसे बाहर जाने से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके एक घंटे बाद लीलावती का बेटा सोहन घूमकर आया और अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उसकी मां लीलाबाई ने विरोध की तब द्रौपदी व उसका भाई रामशरण, भाभी जमुना बाई, कॉलेज छात्रा बेटी प्रीति व दो नाबालिग बच्चों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के वक्त मृतक लीलाबाई अपने घर में अकेली थी। मां की हत्या की सूचना मिलते ही सोहन ने अपने घरवालों को बुलाया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए।

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

गांव में महिला की हत्या की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। पुलिस इस मामले में हमलावरों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+