बिलासपुरः घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के साथ की हैवानियत, जला डाला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को भी खेत में ले जाकर जला दिया। मृतका के परिजनों ने जब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर मृतका की अस्थियों को बरामद कर लिया है।

boyfirend burnt his girlfirend after did her murder

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीपरखुंटी निवासी 20 वर्षीय भारती विश्वकर्मा 12 मार्च को घर से निकली थी। इसके बाद से उसकी कुछ भी खोजखबर नहीं मिल रही थी। एक सप्ताह तक उसकी खोजबीन करने के बाद उसके परिजन शुक्रवार को मामले की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो जानकारी मिली कि बिल्हा थाना क्षेत्र के मेड़ पार निवासी बृजेश नेताम से युवती का प्रेम संबंध था। दोनों मोबाइल के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क में थे।

पुलिस ने बृजेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। उसका अप्रैल में विवाह होना था। इसकी जानकारी भारती को भी हो गई थी। भारती शादी तोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। इस पर बृजेश ने उसे रास्ते से हटाने का षडयंत्र रचा। उसने 10 दिन पहले भारती को अपने गांव बुलाया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर हत्या कर दी और वहीं पर उसका शव भी जला दिया।

घटना से ध्यान भटकाने के लिए बृजेश ने भारती के मोबाइल से उसके भाई के नंबर पर मैसेज किया। इसमें भारती के किसी दूसरे लड़के के साथ जाने की बात लिखी थी। साथ ही कभी वापस न आने और बृजेश के साथ होने की बात लिखी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। तब पता चला कि मोबाइल बिल्हा क्षेत्र में सक्रिय था। इससे पुलिस को युवक पर शक हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+