Bilaspur News: बिलासपुर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में एक से बढ़कर एक पर्यटन केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का खोले जाने बिलासपुर में पर्यटकों की संख्या में इज़ाफ़ा देखा जा सकेगा।

Inauguration of Tourism Information Center: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए निजी एवं शासकीय संस्थाओं को पर्यटन से लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया।

atal shirvastva bilaspur

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    इस मौके पर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से बिलासपुर संभाग के मुख्य पर्यटन केंद्रों खूंटाघाट जलाशय, अचानकमार अभ्यारण्य, मल्हार, ताला, रतनपुर, हसदेव बांगों, सतरेंगा, मदकूद्वीप आदि अनेक पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के मूलभूत सुविधाओ के विकास के लिए सम्बन्धित विभागों के समन्वय से जल्द कार्यवाही की जाएगी। इस केन्द्र से सभी प्रकार के पर्यटन सम्बन्धी समस्त जानकारियां प्रदान की जाएगी । साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय से बिलासपुर संभाग के भीतर सभी जिलों में पर्यटन गतिविधियों के समन्वय से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के कार्य विस्तार के लिए बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटक सूचना केन्द्र से प्रदेश भर के पर्यटन मंडल द्वारा संचालित होटल मोटल रिसोर्ट आरक्षण, पर्यटन संबंधी समस्त जानकारी, छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार एवं बिलासपुर संभाग के पर्यटन उत्पादों को शामिल कर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें CG News: बिलासपुर में खौफनाक हत्याकांड, पत्नी के टुकड़े करके टंकी में रखा, पुलिस की जांच में खुला राज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+