Watch: BJP नेता कैलाश मेघवाल के आरोपों पर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जवाब, बताई झगड़े की असली वजह
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट फाइनल होने से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के बीच विवाद शुरू हो गया है।
Arjun Ram Meghwal vs Kailash Meghwal: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशी तय होने से पहले से दो दिग्गज दलित नेता अर्जुन राम मेघवाल व कैलाश मेघवाल आमने-सामने हो गए हैं।
राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिनका अब अर्जुन राम मेघवाल ने जवाब दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कैलाश मेघवाल मंच से ही मुझे धमका रहे थे। कह रहे थे कि मुझे इस बार हर हाल में टिकट चाहिए। आप ये प्रत्याशी की 75 साल वाली सीमा तोड़ देना।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कैलाश मेघवाल को टिकट नहीं मिलने का डर है। इसलिए वे कांग्रेस में जाना चाह रहे होंगे। इसलिए तो भरे मंच से कांग्रेस मुख्यमंत्री की तारीफ की। जब वो कांग्रेस सीएम की तारीफ पर तारीफ किए जा रहे हैं तो मेरी आलोचना करना स्वाभाविक है। वो कांग्रेस में जा रहे हैं। कांग्रेस से ही उनको टिकट मिल रही है।
दरअसल, बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल भाजपा चुनाव घोषणा संकल्प पत्र समिति के संयोजक भी हैं जबकि कैलाश मेघवाल भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा सीट भाजपा विधायक हैं। हाल ही एक सार्वजनिक बैठक में कैलाश मेघवाल ने अर्जुन मेघवाल के खिलाफ बातें कही।
कैलाश मेघवाल बोले कि अर्जुन राम मेघवाल भ्रष्ट नंबर वन हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अर्जुन राम मेघवाल को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे। कैलाश मेघवाल की इस टिप्पणी का राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने भी समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications