चाची के साथ इश्क लड़ा रहे भतीजे की चाचा ने ली जान, पति की गिरफ्तारी के बाद पत्नी ट्रेन से कटी

बीकानेर में कुशाल हत्याकांड का खुलासा, चाचा ने ली थी भतीजे की जान

बीकानेर, 24 मई। राजस्थान के बीकानेर जिले के सेरुणा पुलिस थाना इलाके के लखासर निवासी कुशाल मेघवाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंध के कारण युवक की हत्या की गई थी।

bikaner

श्रीडूंगरगढ़ डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुशाल के अपनी ही चाची के साथ अवैध संबंध थे। इसी को लेकर मृतक के चाचा ने अपनी ढाणी में दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लिया।

इसके बाद आवेश में आकर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। रात्रि को ऊंट गाड़ी पर मृतक के शव को डालकर बेनीसर रोड स्थित सड़क पर डालकर वापस ढाणी आ गया। सुबह पुलिस को सड़क पर शव मिलने की सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम मोबाइल टीम सेरूणा थाना अधिकारी रामचंद्र ढाका श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवरान मौके पर पहुंचे।

bikaner crime news

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आखिरकार पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक डालूराम को गिरफ्तार कर लिया। पति के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी की पत्नी ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसको डर था कि पुलिस उस तक भी पहुंचेगी। इस घटनाक्रम में लगातार धरना प्रदर्शन अस्पताल की मोर्चरी के सामने किए गए, लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने सूझबूझ से इस मामले का निस्तारण कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+