लव मैरिज के बाद पति के दोस्त पर आया दिल, एक रात उसके साथ जमकर पी दारू, फिर...

बीकानेर। राजस्थान में दो दिन पहले जोधपुर-जयपुर बाइपास पर अधजली अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफतला मिली है। पुलिस ने महज 48 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर एसपी प्रहलादसिंह ने बताया कि दो दिन पहले जोधपुर-जयपुर बाइपास पर अधजली अवस्था में मिली महिला का नाम पररमेश्वरी देवी है। इस सनसनीखेज मामले को सुलझाने में जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण की भूमिका अहम रही।

 परमेश्वरी व लालचंद की लव स्टोरी

परमेश्वरी व लालचंद की लव स्टोरी

दरअसल, यह कहानी लूणकरणसर के खियेरां गांव की परमेश्वरी देवी रेगर के गंगाशहर निवासी लालचंद उपाध्याय के बीच संपर्क से शुरू होती है, जो पहले से ही शादीशुदा थी। परमेश्वरी ने लालचंद से प्रेम विवाह किया था। पुलिस रिपोर्ट में जो कहानी सामने आई है, वह इस तरह है कि लालचंद के संपर्क में आने के बाद परमेश्वरी ने खुद को जाट बताया और जल्द ही दोनों ने शादी भी कर ली।

 झूठ पकड़ा गया तो होने लगी नफरत

झूठ पकड़ा गया तो होने लगी नफरत

शादी के बाद दोनों चौपड़ाबाड़ी में रहने लगे और इस दौरान पता चला कि परमेश्वरी ने झूठ बोला है तो लालचंद के मन में उसके लिए नफरत पैदा हो गई। इस बीच एक त्रिकोण बना और कहानी में पूनमचंद का प्रवेश हुआ, जो लालचंद का दोस्त था। परमेश्वरी के उससे शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। बाद में परमेश्वरी ने उन दोनों पर ही बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और ऐसा नहीं करने के लिए रुपए मांगे।

 शराब की लत थी परमेश्वरी को

शराब की लत थी परमेश्वरी को

दोनों दोस्तों ने तय किया कि इस महिला को रास्ते से हटाना ही ठीक है। इस पूरे कार्य में उनका साथ एक और दोस्त पंकज ने दिया। परमेश्वरी की शराब की लत से दोनों दोस्त वाकिफ थे। एक दिन पूरी साजिश रचकर तीनों दोस्त जयपुर-जोधपुर बाइपास पर पहुंचे और परमेश्वरी को दारू पिलाई। फिर उसका गला टैक्सी चलाने वाली रस्सी से घोंट दिया। जब उसकी मौत हो गई तो उसके शव को गणेश विहार स्थित खंडहर के तलघर में ले गये और पेट्रोल छिड़ककर जला डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+