बीकानेर : टक्कर के बाद ट्रक व डम्पर में आग लगी, तीन चालक-खलासी जिंदा जले

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक व डम्पर की आमने सामने भीषण टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। हादसे में दो ट्रक चालक व एक खलासी की जिंदा जलाने से मौत हो गई है। हादसा बीकानेर जिले के गजनेर के गोलरी गाव के पास हुआ है। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे की सूचना पर कोलायत व गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

truck dumper Catches fire after road accident in Bikaner, driver Khalasi burnt alive

आसपास मौजूद ट्रक चालक व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, हादसे में मारे गए दो व्यक्तियों के शव की शिनाख्त हो गई है। तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार जामसर निवासी आसूराम, पिथरासर निवासी ओमप्रकाश इस दर्दनाक हादसे के शिकार हुए हैं जबकि एक जने की अभी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह करीब छह बजे गजनेर के गोलरी फांटे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे की सूचना के बाद गजनेर व कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों व अन्य वाहन चालकों की मदद से वाहनों में आग पर काबू पाने की कोशिश की। तब तक दोनों ट्रक चालक व एक खालसी की केबिन में ही फंसने से मौत हो गई। वहीं, ट्रक में लगी आग को दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रक को सड़क से किनारे करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+