राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर तेज धमाका, आसमान में 100 KM तक दिखाई दी तेज रोशनी, देखें VIDEO

बीकानेर, 23 जून। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अजीब घटना हुई है। आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी, जिसे लोग खगोलीय घटना या मिसाइल गिरने से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वास्तविकता विस्तृत जांच में सामने आ सकेगी। राजस्थान में बीकानेर-श्रीगंगानगर जिले की सीमा पर हुई इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल, आर्मी इंटेलीजेंस समेत सभी एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

Rajasthan Border

बता दें कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे बीकानेर जिले के खाजूवाला व श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ के आसमान में कोई तेज चमकती वस्तु दिखी। रोशनी इलाके में करीब सौ किलोमीटर तक नजर आई थी। यह वस्तु पूर्व से पश्चिम की तरफ जाते दिखाई दी। अपने पीछे लम्बाई में चमकीली रोशनी छोड़ रही थी।

मीडिया से बातचीत में बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आसमान में रोशनी दिखाई देने की पुष्टि की है। दोनों ही अधिकारियों ने कहा कि इसकी वजह का पता नहीं लग पाया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

खाजूवाला व सूरतगढ़ के लोगों को आसमान में तेजी रोशनी व धमाका देखकर एकबारगी तो लगा कि कोई मिसाइल दागी गई हो। देखते ही देखते यह रोशनी पाकिस्तान सीमा में जाकर बंद हो गई। इसी दौरान तेज धमाका हुआ था। बॉर्डर पर तैनात जवानों ने भी इसे देखा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वैभव कुमार ने राजस्थान सीमा पर बुधवार रात को किसी भी तरह की खगोलीय घटना होने से इनकार किया है, लेकिन जो कुछ दिखाई दिया उसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+