बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, बस-बोलेरो की टक्कर में सात की मौत, कई घायल

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी हुई मिनी बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Seven people died and more than 10 people injured in Bikaner

जानकारी के अनुसार, हादसा बीकानेर जिले के देशनोक पलाना राजमार्ग के पास हुआ है। पुलिस की मानें तो उन्हें करीब 6 बजे देशनोक पलाना राजमार्ग के पास मिनी बस और बोलेरों में भिड़त होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस सात शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, इनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

बीकानेर पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों के शव मोर्चरी में रखवाए है और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, देशनोक में भीषण सड़क हादसे की सूचना के बाद जिला अधिकारी कुमार पाल गौतम पीबीएम अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने यहां घायलों से की मुलाकात करने के बाद हादसे को दुखद बताया है। जानकारी के अनुसार मृतक रतनगढ़ के पास एक गांव के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मृतक जीप चालक की पहचान श्रवण कुमार के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने वजह से होना बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+