बीकानेर: फ्री में खाना नहीं देने पर युवकों ने रेस्टोरेंट में मचाया उत्पात, संचालक से मारपीट

बीकानेर। फ्री में खाना नहीं देने से नाराज युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर डाली। बीकानेर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से युवक रेस्टोरेंट में घुसकर संचालक के साथ मारपीट कर रहे है। साथ ही रेस्टोरेंट में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ भी करते हैं। यह वीडियो बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के करनी मिष्ठान भंडार का बताया जा रहा है।

ruckus in Karni Sweet Shop at Nokha Bikaner

जानकारी के अनुसार तीन युवक बोलेरो में सवार होकर करणी मिस्ठान भंडार पहुंचे, जहां युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक से फ्री में खाना देने की बात कही। रेस्टोरेंट संचालक ने युवकों को फ्री में खाने देने से इनकार कर दिया, जिससे युवक संचालक पर भड़क गए और उसके साथ गालीगलौच पर उतार आए।

गुस्साए युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेस्टोरेंट में युवकों द्वारा तोड़फोड़ के बाद संचालक और आरोपी युवक आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर मारपीट पर उतारू हो गए।

इस दौरान संचालक ने युवकों को खदेड़ने के लिए अपने जान पहचान के लोगों को बुलाया। मामला बढ़ता देख युवक वहां से बोलेरो में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+