Bikaner : युवक ने पीठ पर गुदवाए पुलवामा हमले के शहीदों के नाम, अनूठी श्रद्धांजलि हो रही वायरल

Bikaner News, बीकानेर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। लोग अपने-अपने तरीके से देश के बहादुर जवानों की शहादत को नमन कर रहे हैं।

pulwama attack martyrs names tattoo on body of bikaner Man

इस बीच राजस्थान के बीकानेर जिले के एक युवक ने अपनी पीठ पर पुलवामा हमले के शहीद जवानों के नाम गुदवाकर अनूठी श्रद्धांजलि दी है। जानकारी के अनुसार गोपाल सारण बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव मोमासर का रहने वाला है। पुलवामा हमले के बाद गोपाल व बीकानेर, रतनगढ़ के कई युवाओं ने भी पीठ पर शहीदों के नाम के टैटू बनवाए हैं। युवाओं का यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोपाल की पीठ पर 71 नाम

14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा 18 फरवरी की तड़के आतंकवादियों के खिलाफ एनकाउंटर किया गया, जिसमें मेजर वीएस ढौंढ़ियाल समेत तीन जवान शहीद हो गए थे। बीकानेर के गोपाल सारण ने पुलवामा के सभी शहीद जवानों समेत 71 शहीदों के नाम के टैटू बनवाए है। साथ उही पीठ पर तिरंगा भी गुदवाया है। गोपाल की मानें तो बीकानेर संभाग मुख्यालय होने के बावजूद शहीद स्मारक नहीं होने उसने अपनी पीठ पर शहीदों के नाम लिखवाए हैं।

राजस्थान के छह जवान हुए थे शहीद
पुलवामा हमले में राजस्थान के भी छह बहादुर जवानों ने शहादत दी है। इनमें कोटा के हेमराज मीणा, राजसमंद के नारायण लाल, धौलपुर के भागीरथ सिंह, भरतपुर के जीतराम गुर्जर, जयपुर के रोहिताश लाम्बा व झुंझुनूं के श्योराम गुर्जर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+