बीकानेर में अनूठा प्रदर्शन, कैनवास पर उतारी रेलवे फाटक की समस्या, कालिख पोतने की दी चेतावनी

Bikaner News in Hindi, बीकानेर। बीकानेर शहर के लिए नासूर बन चुकी कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर एक अनूठा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां चित्रकारों ने रेलवे क्रोसिंग पर इस समस्या को अपने केनवास पर उतारकर नेताओं और अधिकारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

bikaner

चित्रकार मोना सरदार डूडी ने केनवास पर नेताओं के मुंह पर काली पोतकर अपना विरोध जाहिर किया। इस अनूठी प्रदर्शनी को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं इस समस्या से परेशान लोगों ने भी चित्रकारों की मुहिम का समर्थन कर उनका हौसला अफजाई किया।

रेल फाटक की समस्या को लेकर झांसे मारते हैं

रेल फाटक की समस्या को लेकर झांसे मारते हैं

इस अनूठे प्रदर्शन को लेकर मोना सरदार डूडी ने बताया कि आज लोक नायक भगतसिंह संस्था के तत्वावधान में रेलवे फाटक की समस्या को लेकर नेताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। मोना सरदार डूडी ने कहा कि बड़ा दुख होता है जब जितनी बार भी हम जनप्रतिनिधि को चुनकर भेजते हैं, वो हर बार इस रेल फाटक की समस्या को लेकर झांसे मारते हैं।

2 घटे फाटक के आगे खड़े रहे

2 घटे फाटक के आगे खड़े रहे

झूठ बोलते हैं कि बाईपास समस्या का समाधान है। कभी बोलते है एलिवेटेड रोड बनाएंगे, मगर आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इस प्रदर्शनी के माध्यम से चित्रकारों ने तेज धूप में 2 घटे फाटक के आगे खड़े होकर इस समस्या को केनवास पर उतारकर जनता और जनप्रतिनिधियों की ओर ध्यान आकर्षण किया। साथ ही मोना सरदार डूडी ने नेताओं की चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे नेताओं के मुंह पर कालिख पोतेंगे।

नेताओं के चेहरे पर पोतेंगे कालिख

नेताओं के चेहरे पर पोतेंगे कालिख

गौरतलब है कि बीकानेर शहर में रेलवे फाटक की समस्या रियासतकाल से चली आ रही है, मगर आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। शहर के बीचोंबीच रेल फाटक बंद होने से आए दिन जाम लगता है। वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, मगर जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस समस्या की कोई सुध नहीं की, जिसके चलते चित्रकारों को आगे आकर इस समस्या को बताना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+