Rajasthan Camel Video: ऊंट ने मालिक को गर्दन मरोड़कर मारा, लोगों ने पीट-पीटकर ऊंट की कर दी हत्या
राजस्थान के बीकानेर में ऊंट ने अपने मालिक की जान ले ली। फिर गुस्साए ग्रामीण ऊंट पर टूट पड़े और पेड़ में उसकी गर्दन फंसाकर ऊंट की हत्या कर दी।

राजस्थान रेगिस्तान के जहाज ऊंट का गुस्सा और फिर ग्रामीणों द्वारा उसे तालीबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। बीकानेर जिले के एक खेत में जिसने भी यह घटना देखी उसका दिल दहल गया। एक तरफ मालिक की मौत दूसरी ओर पीट-पीटकर ऊंट की जान लेते लोग। पूरी वारदात का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Recommended Video

ऊंट मालिक सोहनराम की मौके पर ही मौत हो गई
जानकारी के अनुसार सोहनराम नायक सोमवार शाम को गांव से ऊंटगाड़ा लेकर ढाणी पहुंचा था। इसी दौरान ऊंट ने अपने मालिक सोहनराम की गर्दन अपने मुंह में दबोच ली, जिससे सोहनराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बीकानेर जिले के पांचू पुलिस वहां पहुंची और पांचू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ऊंट ने गर्दन मुंह में दबोच ली
ग्रामीणों ने बताया कि सोहनराम नायक गाड़ा ढाणी में ही छोड़कर ऊंट को अपने खेत में ले जा रहा था। रास्ते में ऊंट ने उसकी गर्दन अपने मुंह में दबोच ली। सोहनराम जमीन पर गिर गया, मगर ऊंट ने उसकी गर्दन नहीं छोड़ी। फिर पड़ोसी भंवरलाल मेघवाल, पिता मोहनराम लाठी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोहनराम को छुड़ाने की कोशिश की। ऊंट ने सोहनराम की गर्दन छोड़ी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पांच बेटे व दो बेटियां का पिता था सोहनराम
इसके बाद ग्रामीणों ने जैसे तैसे ऊंट को काबू में किया। उसे पकड़ा और एक खेजड़ी के एक पेड़ में उसका सिर फंसा दिया। फिर उस पर लाठियां बरसाई। भीड़ ने ऊंट को पीट पीटकर मार डाला। सोहनराम ने बीस दिन पहले ही यह ऊंट खरीदा था। यह हिंसक था। पांच बेटे व दो बेटियां के पिता सोहनराम ऊंट गाड़ा चलाकर ही परिवार का पेट पाल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications