IPS Tejaswani Gautam ने 'दूध सी सफेदी निरमा से आए...' एड सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखें वायरल Video
Rajasthan कैडर की आईपीएस तेजस्वनी गौतम वर्तमान में बीकानेर की SP हैं। IPS Tejaswani Gautam ने सोशल मीडिया 14 साल पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे dudh si safedi nirma se aaye एड सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।
IPS Tejaswani Gautam Dance Video: अगर आप 80-90 में पैदा हुए थे तो यकीनन निरमा के एड के बारे में जानते ही होंगे, जिसके बोल थे 'दूध सी सफेदी निरमा से आए...'
इस एड सॉन्ग ने राजस्थान कैडर की आईपीएस तेजस्वनी गौतम का भी दिल जीत लिया था। यही वजह है कि आईपीएस तेजस्वनी गौतम निरमा एड सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

आईपीएस तेजस्वनी गौतम ने 20 अक्टूबर को अपनी फेसबुक आईडी से 'दूध सी सफेदी निरमा से आए...' गाने पर डांस वाला वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि 'और यह कैसी यादें लेकर आया! हर तरफ मुस्कुराहट'
दरअसल, आईपीएस तेजस्वनी गौतम का यह डांस वीडियो 14 साल पुराना है। आईपीएस गौतम ने 20 अक्टूबर 2009 को यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसमें वे एक युवती के साथ 'दूध सी सफेदी निरमा से आए...' पर डांस करती दिख रही हैं। संभवतया यह वीडियो तेजस्वनी गौतम की कॉले लाइफ के वक्त का है।

कमेंट में बता रहे मल्टी टेलेंटेड अफसर
आईपीएस तेजस्वनी गौतम की 14 साल पुरानी इस खूबसूरत मेमोरी वाले वीडियो पर लोग जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। कोई तेजस्वनी गौतम को मल्टी टेलेंटेड अफसर बता रहा तो कोई कहा रहा कि 'ऐसे जिंदादिल व्यक्तिव के धनी ही जीवन में सफलता की ऊंचाइयां छूते हैं'
यहां क्लिक करके देखें IPS Tejaswani Gautam का डांस वीडियो
कौन हैं आईपीएस तेजस्वनी गौतम?
- 16 जून 1989 को जन्मीं तेजस्वनी गौतम दिल्ली की रहने वाली हैं।
- राजस्थान कैडर में 2013 की आईपीएस अधिकारी तेजस्वनी गौतम वर्तमान में बीकानेर की पुलिस अधीक्षक हैं। इससे पहले अलवर, चूरू व बांसवाड़ा में एसपी पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।
- दिल्ली की लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए ऑनर्स के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री की। पहले प्रयास में आईपीएस बनीं।
- आईपीएस बनने से पहले तेजस्वनी गौतम ने 17 साल तक थियेटर किया। अजमेर, जयपुर, बांसवाड़ा में नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया।
- चूरू एसपी रहते हुए तेजस्वनी गौतम ने जोधपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता उत्कर्ष द्विवेदी से सादा समारोह में शादी की।












Click it and Unblock the Notifications