Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान : अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव बीकानेर की ये 7 शानदार तस्वीरें जीत रहीं सबका दिल

बीकानेर। मकर सक्रांति 2020 के मौके पर राजस्थान के बीकानेर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कैमल फेस्टिवल की रंगत परवान पर है। कैमल फेस्टिवल 2020 में राजस्थान की सतरंगी संस्कृति साकार हो रही है।

दूसरे दिन कई आयोजन

दूसरे दिन कई आयोजन

सोमवार को कैमल फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न आयोजन हुए, जो देशी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र रहे।

 राजा ऊंट जमकर नाचा

राजा ऊंट जमकर नाचा

हेरीटेज वॉक से कैमल फेस्टिवल के दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें खाट पर ऊंट (रेगिस्तान का जहाज) को नाचता देख हर कोई रोमांचित हो गया।

 ये भी रहे मौजूद

ये भी रहे मौजूद

ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया। बीकानेर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम, बीकानेर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी मौजूद रहे।

 बीकानेर की धरोहर देखी

बीकानेर की धरोहर देखी

हेरीटेज वॉक के दौरान देशी विदेशी सैलानियों ने हजार हवेलियों का शहर कहे जाने वाले बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर को देखा।

 मूंदों पर भी ताव

मूंदों पर भी ताव

इसके साथ ही यहां के लजीज जायके का स्वाद भी चखा। हेरिटेज वॉक के दौरान रोबीले भी अपनी मूंछों पर ताव देते दिखे।

 एसपी ने चलाई जीप

एसपी ने चलाई जीप

इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। वहीं, इस दौरान एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने जीप भी ड्राइव की। कलेक्टर कुमार पाल गौतम और ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला इस जीप में बैठे।

 ऊंट दौड़ भी हुई

ऊंट दौड़ भी हुई

हेरिटेज वॉक के बाद यात्रा करनी सिंह स्टेडियम पहुंची, जहां ऊंट नृत्य, मटका दौड़, रस्सा कस्सी सहित विभिन्न प्रतियोगिया आयोजित हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+