BIKANER : रेगिस्तान में ऊंटनी के दूध से बनी आइसक्रीम खाकर सैलानियों का दिल हुआ गार्डन-गार्डन
Bikaner News, बीकानेर। वैसे तो आपने कई फ्लेवर की आइस्क्रीम खाई होगी, लेकिन क्या आपने ऊंटनी के दूध से बनी आइसक्रीम खाई है? यकीनन आपका जवाब ना में होगा। अगर आपको ऊंटनी के दूध से बनी आइसक्रीम खानी है तो इसके लिए आपको राजस्थान के बीकानेर आना होगा, जहां इन दिनों इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल (camel festival Bikaner Rajasthan) चल रहा है।

फेस्टिवल में ऊंटनी के दूध से बनी चीजे काफी लोकप्रिय हो रही हैं। यहां आपको ऊंटनी के दूध से बनी खीर, आइसक्रीम सहित कई चीजें मिल जाएंगी। बीकानेर ऊंट महोत्सव में आने वाले देशी विदेशी पर्यटक ये आइसक्रीम बड़े चाव से खा रहे हैं।
ऊंटनी का दूध पीने में तो स्वैदिष्ट है ही साथ इसे पीने से कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है।

रेगिस्तान में इन दिनों कैमिल मिल्क धूम मचा रहा है, जहाँ बीकानेर में चल रहे इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल के दौरान ऊँटनी के दूध से बनी खीर और आइसक्रीम सहित कई चीज़ें खाकर विदेशी ओर देशी सैलानी झूम उठे हैं। आम जनता ने भी ऊँटनी के दूध से बने प्रोडक्ट खाए और कहा, वाह क्या बात हैं!












Click it and Unblock the Notifications