IAS Pari Bishnoi Engagement: जानिए बीजेपी MLA Bhavya Bishnoi ने कैसे जीता दिल, शादी कब?

IAS Pari Bishnoi Marriage: सिकिक्‍म के गंगटोक एसडीएम आईएएस परी बिश्‍नोई भाजपा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई की दुल्‍हन बनेंगी। दोनों का रिश्‍ता तय हो गया है।

IAS Pari Bishnoi Engagement

IAS Pari Bishnoi Love Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी परी बिश्‍नोई के लिए दूल्‍हा मिल गया है। देश की सबसे खूबसूरत आईएएस परी बिश्‍नोई की शादी भाजपा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई से होगी। परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई मई 2023 में सगाई करेंगे। शादी इसी साल के अंत होने की खबर है। यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।

आईएएस परी बिश्‍नोई की सगाई किससे होगी?

आईएएस परी बिश्‍नोई की सगाई किससे होगी?

परी बिश्‍नोई के होने वाले पति भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा में हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक है। भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे हैं जबकि परी बिश्‍नोई साल 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। परी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में देशभर में 30वीं रैंक हासिल की थी। सिक्किम कैडर मिला।

 IAS परी बिश्‍नोई का जीवन परिचय

IAS परी बिश्‍नोई का जीवन परिचय

  • बता दें कि आईएएस अधिकारी परी बिश्‍नोई मूलरूप से राजस्‍थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकरा की रहने वाली हैं।
  • आईएएस परी बिश्‍नोई की मां सुशीला राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में कांस्‍टेबल व पिता मनीराज बिश्‍नोई एडवोकेट हैं।
  • परी बिश्‍नोई का जन्‍म 26 फरवरी 1996 को राजस्‍थान में हुआ था।
  • जीआरपी कांस्‍टेबल मां की पोस्टिंग के चलते परी बिश्‍नोई की शुरुआती पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्‍वेंट स्‍कूल से हुई।
  • फिर दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के इंद्रप्रस्‍थ महिला महाविद्यालय से परी बिश्‍नोई ने स्‍नातक की डिग्री हासिल की।
  • स्‍नातक करने के बाद परी फिर से अजमेर लौट आई और यहां के महर्षि दयानंद सरस्‍वती विश्‍वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्‍टर डिग्री हासिल की।
  • परी बिश्‍नोई ने नेट-जेआरएफ परीक्षा पास करने के बाद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गई थीं।
  • परी बिश्‍नोई को यूपीएससी में दो बार अफसलता हाथ लगी और तीसरे प्रयास में आईएएस बनने में सफल रहीं।
  • वर्तमान में परी बिश्‍नोई सिक्किम के गंगटोक में उपखंड अधिकारी पद पर सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय में सहायक सचिव रहीं।
 परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर कौन हैं?

परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर कौन हैं?

आईएएस परी बिश्‍नोई का रिश्‍ता हरियाणा में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे भव्‍य बिश्‍नोई से तय हुआ है। जल्‍द सगाई होगी। कुलदीप बिश्‍नोई भाजपा के दिग्‍गज नेता व अखिल भारतीय बिश्‍नोई सभा के संरक्षक हैं। खुद कुलदीप बिश्‍नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर अपने बेटे भव्‍य बिश्‍नोई के साथ आईएएस परी बिश्‍नोई का रिश्‍ता होने की पुष्टि की है।

कुलदीप बिश्‍नोई ने पोस्‍ट में क्‍या कहा?

आईएएस परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर कुलदीप बिश्‍नोई ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कहा कि आज पहला नवरात्रि है। सवा दस बजे का शुभ समय है। मैंने अपने बड़े बेटे भव्‍य का रिश्‍ता आईएएस अधिकारी परी बिश्‍नोई के साथ तय किया है। दोनों परिवार अब एक हुए हैं। परी व भव्‍य की मंगनी मई 2023 में होगी। इसी साल के अंत तक शादी की जाएगी। सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा।

परी बिश्‍नोई के देवर-देवरानी कौन हैं?

परी बिश्‍नोई के देवर-देवरानी कौन हैं?

बता दें कि आईएएस परी बिश्‍नोई के होने वाले देवर का नाम चैतन्‍य बिश्‍नोई और होने वाली देवरानी का सृष्टि अरोड़ा है। हाल ही भव्‍य के छोटे भाई चैतन्‍य की सगाई पंजाबी समाज की लड़की सृष्टि अरोड़ा से हुई है। चैतन्‍य की सगाई दूसरे समाज की लड़की से किए जाने पर राजस्‍थान के बिश्‍नोई समाज ने कुलदीप बिश्‍नोई से न केवल नाराजगी जाहिर की बल्कि बिश्‍नोई समाज की जांभोलाव धाम पंच-पंचायत ने उनको नोटिस भेजकर स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा था।

 परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर को क्‍या नोटिस मिला?

परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर को क्‍या नोटिस मिला?

मीडिया की खबरों के अनुसार 20 मार्च को बिश्‍नोई समाज पंच पंचायत जांभोलाभ धाम की ओर से परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर कुलदीप बिश्‍नोई को भेजे गए नोटिस में दो सप्‍ताह में जवाब मांगते हुए कहा गया कि आपने अपने आचरण से बिश्‍नोई समाज की मान मर्यादाओं एवं परपंराओं को तोड़कर पूरे समाज की भावनाओं को आहत व शर्मसार किया है। इसलिए पंच पंचायत ने फैसला लिया है कि क्‍यों न आपको समाज की मर्यादाओं को तोड़ने पर अखिल भारतीय बिश्‍नोई महासभा के संरक्षक पद व बिश्‍नोई रत्‍न सम्‍मान से मुक्‍त किया जाए। नोटिस पर बीकानेर की नोखा तहसील में स्थित बिश्‍नोई समाज के मंदिर मुकाम मुक्तिधाम के पीठाधीश्‍वर समेत अन्‍य प्रमुख महंतों के हस्‍ताक्षर हैं।

 परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुराल की जानकारी

परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुराल की जानकारी

बता दें कि सिक्किम कैडर की आईएएस परी बिश्‍नोई के होने वाले ससुर कुलदीप बिश्‍नोई हरियाणा के भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं। सास का नाम रेणुका बिश्‍नोई है। होने वाले पति भव्‍य बिश्‍नोई का जन्‍म 16 फरवरी 1993 को हुआ था। वर्तमान में भव्‍य भाजपा विधायक हैं।

यूपीएससी की तैयारी में 'साधु' की रहने लगीं परी

यूपीएससी की तैयारी में 'साधु' की रहने लगीं परी

परी बिश्‍नोई का बचपन से ही ख्‍वाब था कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर बनकर देश व समाज के लिए कुछ काम करें। इसके लिए मास्‍टर डिग्री हासिल करने के बाद तैयारियों में जुट गई थीं। परी बिश्‍नोई की मां सुशीला ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि उनकी बेटी ने यूपीएससी की तैयारी में मोबाइल से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। वह एक तरह से साधु की तरह संयमित जीवन जीने लगी थी। उसका पूरा फोकस यूपीएससी की तैयारी पर था।


IAS Pari Bishnoi यूपीएससी क्रैक करने से पहले क्‍यों बनीं 'साधु'?

चार बार के सरपंच की पोती हैं आईएएस अधिकारी परी बिश्‍नोई

Pari Bishnoi: ये हैं बिश्‍नोई समाज की पहली महिला IAS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+