पत्नी का शव लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के पास पहुंचा पति, पुलिस पर लगाए ये आरोप

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर ​कलेक्ट्रेट में सोमवार दोपहर को उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली जब एक व्यक्ति न्याय की गुहार लगाने पत्नी का शव लेकर जिला कलेक्टर के पास पहुंच गया। इस व्यक्ति ने बीकानेर की कोलायत पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

Husband reaches bikaner district collectorate with wife dead body

जानकारी के अनुसार कोलायत तहसील के चक विजयसिंहपुरा निवासी महिराम का आरोप है कि उसके भाई और कुछ बदमाश लोग उसके घर पर कब्जा करने के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इस संबंध में कोलायत थाने में मामला दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी दो दिन पहले फिर उसके घर में आए और उसकी दुनिया उजाड़ कर चले गए।

महिराम का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी सोमती के साथ बुरी तरह से मारपीट की। बाद में उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पीबीएम अस्पताल लेकर आया था. वहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाने में सुनवाई नहीं होने पर वह जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाने पत्नी का शव लेकर ही पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+