मंगेतर से मिलने आया डॉक्टर लॉकडाउन में फंसा, लड़की के घर वालों ने करवा दी दोनों की शादी

बीकानेर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए तीन मई तक देशभर में लॉकडाउन घोषित है। इस लॉकडाउन के चलते जहां अधिकांश लोगों की शादियां टल गईं। वहीं, एक शख्स ऐसा भी है, जिसकी शादी लॉकडाउन के कारण हुई है जबकि फिलहाल उसकी शादी तय ही नहीं थी। इस अनूठी शादी के बाद लोगों में चर्चा है कि संभवतया यह इकलौता शख्स होगा जिसकी लॉकडाउन घोषित होने की वजह से शादी हुई है।

पूजा से हुई विवेक की सगाई

पूजा से हुई विवेक की सगाई

दरअसल, अहमदाबाद में कार्यरत डॉ. विवेक मेहता की सगाई बीकानेर जिले के गंगाशहर निवासी पूजा चौपड़ा के साथ हुई। विवेक का परिवार वर्तमान में अहमदाबाद रहता है। ये मूलरूप से जोधपुर के रहने वाले हैं। सगाई के बाद अहमदाबाद से 696 किलोमीटर की दूरी तय करके विवेक अपनी मंगेतर पूजा से मिलने 21 मार्च को गंगाशहर बीकानेर पहुंचा। अगले दिन जनता कर्फ्यू और फिर 24 मार्च की रात से देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित हो गया।

ससुराल में बिता रहा लॉकडाउन

ससुराल में बिता रहा लॉकडाउन

ऐसे में विवेक पूजा से मिलने के बाद अहमदाबाद नहीं लौट सका और अपने ससुराल में ही रुक गया। विवेक 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होने के बाद लौटना चाहता था, मगर फिर लॉकडाउन 3 मई तक के लिए ​बढ़ा दिया गया और आगे कब खत्म होगा। इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

 कोर्ट मैरिज भी संभव नहीं थी

कोर्ट मैरिज भी संभव नहीं थी

पूजा के परिजन अजीब उलझन में पड़ गए। सामाजिक रीति रिवाज के हिसाब से शादी से पहले दामाद आखिर ससुराल में कब तक रहे। कोर्ट मैरिज भी संभव नहीं हो पा रही थी, क्योंकि कोर्ट भी बंद थे। वहीं, दूसरी ओर विवेक के परिजन भी अहमदाबाद से आ नहीं पा रहे थे।

 बिना परिजनों के हुई विवेक की शादी

बिना परिजनों के हुई विवेक की शादी

ऐसे में पूजा के पिता गंगाशहर के जैन महासभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्या रखी। फिर विवेक के परिजनों से फोन पर बात करके उनकी गैर मौजूदगी में शादी करवाने का फैसला लिया। सोमवार को​ विवेक और पूजा ने सादा समारोह में अपने घर पर विवाह बंधन में बंध गए। शादी में सिर्फ पूजा के परिजन मौजूद थे। विवेक के माता-पिता, भाई-बहन व कोई रिश्तेदार भी शादी में शामिल नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+