राजस्थान के बीकानेर नहर में मिली 4 लाशें, हाथ-पैर बंधे और मुंह में ठूंसे हुए थे पत्थर

Bikaner News in Hindi, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में नहर में चार लोगों के शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आाय है। शवों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और इनके मुंह में पत्थर ठूंसे हुए थे। ऐसे में पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि चारों शवों की शुक्रवार शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Four men DeadBody Found in Bikaner Canal

मामले के अनुसार बीकानेर जिले में पिछले कई दिन से नहरबंदी चल रही थी। इस बीच जिले के छतरगढ़ थाना इलाके के 465 RD नहर में शुक्रवार को लोगों ने चार शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया की छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 465 RD नहर में मिले शवों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही मामले की वास्तविकता का पता चल सकेगा। शव जिस हाल में मिले उससे यह हत्या का मामला लग रहा है।

नहर में मिले चारों शव पुरुषों के

नहर में मिले चारों शव पुरुषों के हैं। इनकी हत्या कब, क्यों व कहां की गई। यह अभी पहेली बना हुआ है। ऐसे में आशंका है कि इन्हें कई दिन पहले मारकर नहर में डाला गया है। बीकानेर एसपी शर्मा ने आशंका जताई है कि पंजाब या हरियणा की तरफ से नहर में आ रहे पानी के बाहव में शव यहां पहुंचे हैं। प्रथम द्रष्टया में हत्या करके शवों को नहर में फेंका गया लगता है। फिलहाल एसएफएल टीम को मौके पर भेज दिया है। शवों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+