भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 5 संदिग्ध व्यक्ति, पास मिले 10 लाख रुपए

Bikaner News in Hindi, बीकानेर। राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर बीकानेर जिले के खाजूवाला से बड़ी खबर है। यहां पर सीमा सुरक्षा सुरक्षा बल (BSF) ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 10 लाख रुपए और एक लग्जरी कार बरामद की है। सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध अवस्था में मिलने पर बीएसएफ ने इनको पकड़कर बीकानेर के खाजुवाला की पुलिस के हवाले कर दिया।

Five suspects arrested from Khajuwala Bikaner news indo Pak Border


खाजुवाला थानाधिकारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि ​रविवार देर रात सूचना मिली कि क्षेत्र के 44 केवीआईडी में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे तो गुजरात नम्बर की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी में पांच व्यक्ति सवार थे। उनकी तलाशी ली तो उसमें करीब 10 लाख रुपए नकद ​पड़े मिले। नकद रुपये को लेकर पांचों व्यक्तियों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पांचों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाया गया।

फिलहाल, खाजूवाला पुलिस ने धारा 102 में केस दर्ज कर आलाधिकारियों को सूचना दे दी है, हालांकि अभी तक इन पांचों लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है। ना ही इनका बॉर्डर इलाके में घूमने के मकसद के बारे में बताया है। गुजरात नम्बरों की गाड़ी बड़ोदरा की है। अब इनसे संयुक्त जांच एजेंसियां संयुक्त पूछताछ करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+