Bikaner: राजस्थान के बीकानेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी
राजस्थान के बीकानेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

खबर है कि बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस थाना इलाके के बंगला नगर के सर्वोदय बस्ती में रहने वाले परिवार के लोगों ने जान दी है। सूचना पाकर बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में से 4 लोगों ने फांसी लगाई है जबकि एक सदस्य ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है। बीकानेर सीओ सिटी हिमांशु के अनुसार पुलिस ने शवों को मुर्दाघर में रखवाए हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications