Bikaner Accident: भारतमाला एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 18 माह की बेटी भी
Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा पुलिस थाना इलाके के गांव रासीसर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे का शिकार हुआ डॉक्टर परिवार गुजरात का रहने वाले हैं। मृतकों की शिनाख्त गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ. प्रतीक-हेतल की महज डेढ़ साल की बेटी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गुजरात के डॉक्टर का यह परिवार श्रीगंगानगर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। रास्ते में बीकानेर के नोखा पुलिस थाना इलाके के गांव रासीसर के पास शु्क्रवार सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोग कार में ही फंस गए।
आस-पास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को पुलिस की मदद से बाहर निकाला, मगर तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। नोखा पुलिस ने शवों को नोखा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और मरने वालों के परिजनों को सूचना दी।
भीषण हादसे की सूचना पर बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि गुजरात का यह परिवार कहां से कहां जा रहा था, मगर बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर से गुजरात जा रहे थे।
बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार कार में गुजरात के दो परिवार के लोग सवार थे। उनमें से पांच की मौत हुई है। गुजरात से परिजन आ रहे हैं। ट्रक अजमेर का बताया जा रहा है। उसमें पशुओं का चारा भरा हुआ था, जो भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रही कार के टक्कर मार दी।












Click it and Unblock the Notifications