Rameshwar Dudi: कांग्रेस नेता रामेश्‍वर डूडी की जीवनी, ब्रेन हेमरेज के बाद 8 मिनट में जयपुर से मेदांता शिफ्ट

Rameshwar Dudi biography in Hindi: कांग्रेस के दिग्‍गज जाट नेता रामेश्‍वर डूडी को ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल से एयर एबुलेंस से मेदांता गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया है।

rameshwar dudi news today: राजस्‍थान के दिग्‍गज नेता रामेश्‍वर लाल डूडी कोमा में हैं। ब्रेन हेमरेज के बाद बिगड़ी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। तीसरे दिन मंगलवार को उनको जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल से मेदांता गुरुग्राम में शिफ्ट किया है। उनकी शिफ्टिंग ग्रीन कोरिडोर के जरिए महज आठ मिनट में हुई है।

Congress leader Rameshwar Dudi

बता दें कि रामेश्‍वर लाल डूडी को रविवार सुबह नौ बजे अचानक ब्रेन हेमरेज की शिकायत हो गई थी। पहले उनको निजी अस्‍पताल ले जाया गया। फिर जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्‍पताल के न्‍यूरोसर्जरी विभाग में इलाज चला। यहां से भी सुधार नहीं होने पर मेदांता भेजा गया है।

कौन हैं रामेश्‍वर लाल डूडी?

  • रामेश्वर लाल डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 में बीकानेर जिले के नोखा तहसील के बीरमसर गांव में हुआ था।
  • डूडी की शादी सुशीला देवी के साथ हुई। इनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
  • बीकॉम करने के बाद रामेश्‍वर लाल डूडी राजनीति में आए।
  • रामेश्‍वर डूडी किसान नेता होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं।
  • रामेश्‍वर डूडी होटल और माइन्स व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
  • लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। बीकानेर से सांसद भी रहे।
  • वसुंधरा राजे के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

बीकानेर के सांसद भी रहे डूडी

  • रामेश्‍वर लाल डूडी लंबे समय से राजस्‍थान की राजनीति में सक्रिय रहे।
  • वर्ष 1995 में वे पहली बार पंचायत समिति सदस्य बनकर प्रधान बने।
  • प्रधान रहने के दौरान ही वर्ष 1999 में उन्हें बीकानेर से लोकसभा चुनाव का टिकट मिला। सांसद बने।
  • वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में डूडी बीकानेर जिले की नौखा सीट से विधायक बने।
  • वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में नोखा से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+