साले ने जीजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा पत्र, 3 करोड़ नहीं देने पर पूरे परिवार के मर्डर की धमकी
बीकानेर में अपने जीजा के साथ रुपए के लेन देन में सबक सिखाने के लिए साले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दे डाली। तीन करोड़ की फिरौती मांगी।

राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर पुलिस थाना इलाक के में जीब मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही बहन के घर धमकी भरा खत भेज दिया। वो भी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से। पूरा खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।
गंगाशहर एसएचओ नवनीत कुमार ने बताया कि नई लाइन करनाणी मोहल्ला निवासी ज्वैलर्स जय किशन सोनी के घर पर एक लिफाफा पहुंचा, जिसमें लिखा था कि तीन करोड़ रुपए की फिरौती नहीं दी तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पत्र में नीचे एल बी जे लिखा था। इसका मतलब लॉरेंस बिश्नोई गैंग।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोनी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर आया और उसके घर के सामने लिफाफा डालकर चला गया। फिर पुलिस ने रास्ते के करीब 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक कैमरे में वह बिना हेलमेट के रिकॉर्ड हुआ। तब उसकी पहचान किशन सोनी के साले नोखा हाल पूगल निवासी राजकुमार सोनी के रूप में हुई।
पुलिस ने राजकुमार सोनी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि जीजा साले के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने जीजा को सबक सिखाने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications