बीकानेर हनीट्रैप : छह महिला-पुरुषों ने शादी टूटने के बाद गैंग बनाकर ज्वैलर की डर्टी पिक्चर बनाई, रुपए वसूले
बीकानेर, 30 जुलाई। राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिला व 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पुरुष और महिला उत्तर प्रदेश, जोधपुर व बीकानेर के रहने वाले हैं। बीकानेर हनीट्रैप गैंग के सदस्य पहले पीड़ितों को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर घर बुलाते और फिर जबरन उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए ठगते थे। रुपए नहीं देने पर उनके खिलाफ दुष्कर्म का झुठा मुक़दमा दर्ज करवाने की धमकी देते थे।

बीकानेर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा था। गिरोह के सदस्य लोगों को किसी बहाने अपने ठिकाने पर बुलाते थे, जहां पहले से मौजूद महिलाएं नग्न होकर मेहमान को डराती हैं। उनके साथ अश्लील वीडियो बनाकर उनकी आड़ में ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करती।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज में बताया कि बीकानेर के कोरिया बास निवासी गौरीशंकर सोनी ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे पीड़ित ने बताया था कि नगर निगम के पीछे कैलाश ज्वैलर्स नाम की उसकी दुकान है और वह बैंकों में गोल्ड वैल्यूएशन का काम करता है।
एक दिन पूजा व उसके तथाकथित बहनोई ने उसे पवनपुरी साईंबाबा के मंदिर के पास स्थित विजय शंकर के मकान में पुरानी ज्वैलरी खरीदने व नयी देने के लिए बुलाया था। परिवादी वहां पहुंचा तो विजय शंकर व दो अन्य महिलाएं वहां पहले से मौजूद थीं।
इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने उसके सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करते का वीडियो बनाने लगी। वीडियो बनाने के दौरन दो अन्य लड़के और आ गए। वे उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए मांगने लगे।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाकर तीस हजार व बीस हजार रुपए विजय शंकर के खाते में डलवाए। वहीं, चार हजार रुपए नकद भी ले लिए। वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपी उसे रोज धमकाने लगे और रुपयों की ज्यादा डिमांड करने लगे, लेकिन लोक लाज के चलते वह आरोपियों को 1 लाख रुपये दे चुका था।
इसके बाद 23 जुलाई को पूजा, उसका बहनोई व एक लड़का-लड़की उसके घर पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसके पुत्र को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाया और 46 हजार रुपये की डिमांड की। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर इज्जत बर्बाद करने की धमकी दी। इस पर परिवादी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की।
इस पर बीकानेर एसपी प्रीतिचंद्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र इन्दोलिया के नेतृत्व टीम बनाई गई और एक मकान पर छापा मारकर आरोपी सींथल निवासी विजयशंकर, जसरासर निवासी पूजा नायक, जोधपुर निवासी जमुना देवी मेघवाल, बीकानेर के कुचिलपुरा निवासी ओम प्रकाश सोनी, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी मांगीलाल प्रजापत व उत्तरप्रदेश हाथरस निवास सोनम देवी को गिरफ्तार किया है। इन सभी 6 जनों की शादियां होकर टूक चुकी हैं। वहीं, पुलिस को आरोपियों के मोबाइलों में काफी अश्लील वीडियो व फोटो मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications