बीकानेर एक्सीडेंट : लूणकरणसर में राजमार्ग-62 पर ट्रक और कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौत
बीकानेर, 6 अप्रैल। राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर से गुजर रहे राजमार्ग-62 पर बुधवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मोके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और राजमार्ग पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया।

हादसे की सुचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से बीकानेर के पीबीएम में अस्पताल रैफर करवाया। हादसे में राजूराम, चंद्रभान बावरी, पूजा नायक, रामसिंह और उगमा की मौत हुई है। मृतकों में तीन श्रीगंगानगर के और दो बीकानेर के रहने वाले थे। राजूराम बीकानेर के सारुंडा पांचू और उगमा बीकानेर जिले के नोखा के रहने वाले थे। वहीं, चंद्रभान बावरी और पूजा नायक श्रीगंगानगर के घुड़माली के निवासी थे। राम सिंह रावलामंडी का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार यह हादसा लूणकरनसर कस्बे में हुआ। बीकानेर की ओर से जा रहे नींबू से भरे ट्रक और सूरतगढ़ की ओर से आ रहे कैंपर में आमने सामने से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कैंपर में सवार लोग बाहर आ गिरे। वहीं भिड़ंत के बाद ट्रक भी पलट गया।
हादसे की सूचना मिलने ज़िला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एसपी योगेश यादव सहित प्रसाशनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा और घटना की जानकारी जुटाई। शवों को लूणकरणसर के मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications