19 इवेंट में विश्व रिकॉर्ड बना चुकी BSF के 66 जवानों की टीम 15 अगस्त पर बीकानेर में दिखाएगी हैरतअंगेज कारनामे
बीकानेर, 11 अगस्त। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने हैरतअंगेज कारनामा दिखाकर अभिभूत करने वाले BSF के 66 जाबांजों की टीम अब 15 अगस्त 2021 को बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में अपना जलवा दिखाएगी।

हैरतअंगेज कारनामा दिखाने के लिए BSF के 66 जाबांजों की टीम बीकानेर पहुंच चुकी है। यहां BSF केम्पस में BSF DIG पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत किया । ये जाबांजो की टीम बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पहली बार बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इससे पहले आर्मी की डेयर डेविल टीम दो बार करतब दिखा चुकी है।
कार्यक्रम को लेकर बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली में 2015 में गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इसी टीम के करतब देख अभिभूत हुए थे। अब ये जाबाांज 15 अगस्त को बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में अपना हैरतअंगेज कारनामा दिखाएंगे।
टीम में पुरुष व महिला जवानों के दो अलग-अलग दल हैं, जो मोटरसाइकिल से अपना कारनामा दिखाते हैं। ये दल बीकानेर में पहली बार अपना करतब दिखायेगा। इसमें सीमा भवानी दल की 7 महिला कॉन्टेबल भी शामिल हैं। वहीं, जाबांजों के टीम लीडर इंस्पेक्टर अवदेश कुमार ने बताया कि हमारी टीम में 55 पुरुष और 9 महिला राइडर हैं। हम करीब 25 से 30 इवेंट करेंगे।

टीम लीडर अवधेश कुमार ने अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड व कारनामों को लेकर बताया की 18 अप्रेल 2018 को सुबह दिल्ली के BSF केम्पस में पूरी टीम बाइक पर प्रेक्टिस कर रही थी। इस दौरन अचानक बाइक साथी जवान की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बेलेंस बिगड़ गया और बाइक से उछलकर दूर जा गिरा।
गिरने से जांघ की हड्डी व पसलियां टूट गई। 6 दिन तक हॉस्पिटल में बेड पर रहा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। BSF का हमेशा मूल मंत्र याद करता कि डर के आगे जीत है। 24 अप्रेल को वह वापस मैदान में उतर आया। जाघ व कमर पर गर्म पट्टी बांधकर 16.5 फ़ीट ऊंचे पोल पर खड़े होकर 10 घण्टे 34 मिनट 27 सकेंड तक नॉन स्टॉप बाइक चलाकर आर्मी की डेयर डेविल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिससे एक नया रिकॉर्ड उनके खाते में जुड़ गया।

टीम लीडर अवधेश ने बताया कि इस एक साल में विभिन राज्यो ओर शहरों में 26 प्रदर्शन करेंगे। इसका शुभारंभ 15 अगस्त को बीकानेर के करनी सिंह स्टेडियम से होगा और समापन 15 अगस्त 2022 को श्रीनगर के स्टेडियम में करेंगे। इन जाबांजों के 19 इवेंट के वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जिसमें मुख्य रूप से बाइक पर लगे 16.5 फ़ीट ऊंचे पोल पर खड़े होकर 10 घटे 34 मिनट 27 सेकंड तक नॉन स्टॉप बाइक चलाना है।

3 बाइक पर 36 जवान बैठकर एक किलोमीटर की दूरी 55 सेकंड में पूरी करना। इसके अलावा 11 फ़ीट 10 इंची लम्बी सीढ़ी पर उल्टी दिशा में खड़े होकर 68 किलोमीटर बाइक चलाने जैसे कई रिकॉर्ड इनके नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications