बीकानेर पुलिस को चकमा देकर लग्जरी गाड़ी से भागे 3 हिस्ट्रीशीटर, पुलिसकर्मी बाल बाल बचे, देखें VIDEO

बीकानेर। राजस्थान में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है। इसकी एक बानगी सोमवार शाम को बीकानेर जिले में देखने को मिली है। बीकानेर के लूणकरणसर पुलिस थाना इलाके में तीन हिस्ट्रीशीटर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। उन्हें पकड़ने के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की जान जोखिम में पड़ गई। कांस्टेबल बाल बाल बच पाया है।

Recommended Video

    Bikaner: फिल्मी अंदाज में बैरिकेट्स तोड़कर भागे गैंगस्टर, पुलिस ने किया पीछा और फिर | वनइंडिया हिंदी
    लूणकरणसर पुलिस ने दी थी दबिश

    लूणकरणसर पुलिस ने दी थी दबिश

    दरअसल, हुआ यूं कि लूणकरणसर पुलिस को मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर दयाराम, रामेश्वर जाट और किशन नाथ उनके इलाके में हैं। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी, मगर तीनों हिस्ट्रीशीटर पुलिस दबिश की भनक लग गई। इस पर वे फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए।

    कालू इलाके की ओर भाग निकले

    तीनों बदमाशों के गाड़ी में सवार होकर बीकानेर जिले के ही कालू इलाके की ओर से भागने की सूचना पर पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई। कालू थाना पुलिस ने सड़क पर बेरिकेट्स लगाकर नाकाबंदी कर रखी थी।

     बेरिकेट्स के टक्कर मारी

    बेरिकेट्स के टक्कर मारी

    बेरिकेट्स के पास पुलिस भी खड़े थे। इसी दौरान तेज ​गति से फॉर्च्यूनर गाड़ी आई। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय बेरिकेट्स तोड़कर भाग निकले। बेरिकेट्स के टक्कर मारी तब वहां एक पुलिस कांस्टेबल खड़ा था, जो बाल-बाल बचा।

     वीडियो हो रहा वायरल

    वीडियो हो रहा वायरल

    पूरी घटना को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आरोपी दयाराम, रामेश्वर जाट और किशन नाथ के खिलाफ बीकानेर जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। खबर है कि तीनों को पकड़ लिया गया है, मगर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+