VIDEO: सिपाही ने थाने से चुराया ट्रैक्‍टर, किसानों ने किया प्रदर्शन तो 2 महीने बाद हुआ गिरफ्तार

बिजनौर। यूपी में बिजनौर के थाना कोतवाली देहात में थाने में खड़ा ट्रैक्टर और रोटवेटर चोरी हो गए थे। ट्रैक्‍टर एक किसान का था, जिसकी बरामदगी को लेकर किसान संगठनों ने थाने सहित कलेक्ट्रेट ऑफिस में प्रदर्शन किया था। तब थाने के कोतवाल को निलंबित करने की मांग भी की गई थी। अब पुलिस ने इस ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए इस ट्रैक्टर को चोरी करने वाले थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है।

watch video: UP Police constable arrested for tractor theft

बता दें कि, यह ट्रैक्‍टर 1 मई की रात्रि को थाने परिसर से चोरी हुआ था। यह ट्रैक्टर एक किसान का था, जिसकी बरामदगी को लेकर किसानों के कई दलों ने थाने सहित कलेक्ट्रेट ऑफिस में ट्रैक्टर चोरी की घटना को लेकर प्रदर्शन किया था। थाने के कोतवाल को निलंबित करने की मांग की थी। पुलिस ने इस ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए इस ट्रैक्टर को चोरी करने वाले थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है।

एस. पी. संजीव त्यागी ने ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कोतवाली देहात में राहुल चौहान नाम का युवक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। राहुल ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि थाना प्रभारी ओम प्रकाश के द्वारा काम को लेकर उसे रोज परेशान किया जा रहा था। जिसको लेकर वह प्रभारी निरीक्षक से बदला लेना चाहता था और मौके की तलाश में था। चुनाव के दौरान थाने में कम पुलिसकर्मी के होने पर उसने योजना बनाते हुए ट्रैक्टर को थाने से बाहर निकाल कर अपने रिश्तेदारों को ढाई लाख रुपए में बेच दिया था। साथ इस चोरी में पुलिसकर्मी के कुछ अन्य साथी भी साथ थे। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर इस चोरी में शामिल अन्य साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने चोरी किया गया ट्रैक्टर और रोटवेटर दोनों चीजों को बरामद कर लिया है। आरोपी सिपाही को पुलिस चोरी के इल्जाम में जेल भेज रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+