बिजनौरः बेटी की शादी में लगवाया था टेंट तो शाहीन बाग जैसे धरने के शक पर पुलिस ने उखाड़ा

बिजनौर। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। कुछ लोगों के मन में सीएए को लेकर काफी गुस्सा है। वहीं पुलिस भी काफी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को लेकर काफी चौंकन्नी है और इसकी बानगी देखने को मिली जिले के मोहल्ला मिर्दगान में, जहां पुलिस को सूचना मिली की मोहल्ले में सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के तर्ज पर प्रदर्शन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और टेंट को उखाड़ दिया।

uttar pradesh bijnor police wipes out tent they thought its for caa protest

हालांकि बाद में पता चला कि पुलिस ने जिस टेंट को उखाड़ा है वो शादी का टेंट था। साबिर अली की बेटा का 4 फरवरी को निकाह था। शनिवार को भात रस्म होनी थी। साबिर ने भातियों और कुछ रिश्तेदारों के बैठने और सामान दिखाने के लिए घर के पास खाली जमीन में टेंट लगवाया था। बेटी को देहज में दिए जाने वाले सामान भी उसी टेंट में रखवाया था।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की शाहीन बाग के तर्ज पर टेंट लगाकर कुछ लोग सीएए का विरोध करने का प्रोग्राम बना रहे हैं। दरअसल, हुआ यह कि बिजनौर की नाहिद फातमा ने सीएए के विरोध में इस जगह पर प्रोटेस्ट करने की अनुमति मांगी थी। पुलिस प्रशासन ने शर्तों को पूरा नहीं करने पर अनुमति नहीं दी। इसी आशंका में टेंट को पुलिस ने उखड़वा दिया। परिजन की पुलिस ने एक नहीं सुनी। टेंट में रखे दहेज के सामान को बाद में घर के अंदर रखना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+