UP News: 21 साल पहले हुई थी शादी, बनी दो बच्चों की मां, फिर हुआ गैर मर्द से प्यार और कर दी पति की हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक मामला सामने आया है। बिजनौर जनपद में एक पत्नी ने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद उसने उसकी शव टॉयलेट के गड्ढे में छुपा दिया।

इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो शक की सुई पत्नी पर ही आकर रुकी। उसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए टॉयलेट के गड्ढे से मृतक का शव बरामद किया।

up-news-married-21-years-ago-became-mother-of-2-children-then-fell-in-love-with-another-man

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमी और मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हत्याकांड में प्रेमी और मृतक की पत्नी का साथ देने वाला तीसरा आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है।

यह शर्मनाक मामला बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र की हकीमपुर मेघवाला गांव का है। गांव का रहने वाला 45 वर्षीय महेंद्र सिंह नामक किसान 29 जनवरी को अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

उसके बाद महेंद्र सिंह के पिता द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महेंद्र की पत्नी कमलेश का मनोज नामक एक शख्स से अवैध संबंध था।

महेंद्र को इस बात की जानकारी हो गई थी जिसके चलते वह विरोध करता था। पति द्वारा विरोध किए जाने को लेकर कमलेश काफी नाराज थी। ऐसे में उसने प्रेमी संग मिलकर पति के हत्या की योजना बनाई।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पति की हत्या करने के बाद उसके प्रेमी ने उसके पति का शव कॉलेज के टॉयलेट के गड्ढे में फेंक दिया। हत्या करने के बाद उन लोगों ने उसका कपड़ा उतार कर जला दिया था।

पिता द्वारा बताया गया कि करीब 21 साल पहले उनके बेटे की शादी कमलेश से हुई थी। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनके बेटे को एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला के प्रेमी मनोज और महिला का खेत आसपास था। खेत में काम करने के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी और इसकी जानकारी होने पर महेंद्र द्वारा विरोध किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+