Bijnor : सपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या, महिला ने अपने घर में गड्डा कर दफना दिए थे शव

बिजनौर, 13 मार्च: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीते करीब दो सप्ताह से लापता चल रहे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। हत्या करने के बाद उनके शव एक मकान में दफना दिए गए थे। यह मकान सपा नेता की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला रूमा का है। पुलिस के मुताबिक, रूमा ने ही अपने बेटे के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

sp leader and his wife body found in beautician house in bijnor

28 फरवरी से लापता थे सपा नेता और उनकी पत्नी

बिजनौर के शिवलोक कालोनी में रहने वाले राजेश अग्रवाल समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे। उनकी पत्नी बबली का शक्ति चौक पर ब्यूटी पार्लर है, जहां कई लड़कियां भी काम करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को राजेश और उसकी पत्नी बबली अचानक लापता हो गए। दंपती को कोई संतान नहीं है। कई दिनों तक लगातार मोबाइल बंद रहने से राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को बबली का भाई कुछ सपा पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिला और किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।

बताया जाता है कि रूमा का सपा नेता की प्रेमिका थी। रूमा के पति की पहले ही मौत हो चुका है। पुलिस ने शक के आधार पर रूमा को पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआती पूछताछ में रुमा लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। रूमा के बेटे को भी पुलिस ने बुला लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो बातों में फर्क आ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रूमा ने हत्या की बात स्वीकार ली। हालांकि, शुरुआत में अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कहती रही। पुलिस ने उसके बेटे की पिटाई करने का डर दिखाया तो वह टूट गई। बेटे की पुलिस से पिटाई होने की आशंका पर रूमा ने सच उगल दिया। उसने ये भी बताया कि इस काम में उसका साथ नए प्रेमी मुकेश और मुकेश के चचेरे भाई ने भी दिया।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: प्रचंड जीत के बाद PM Modi से मिले Yogi Adityanath | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने इस मामले में रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर, तुषार उर्फ चिनमुन पुत्र स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर, मुकेश पुत्र अमर सिंह निवासी रसीदपुरगढ़ी शहर कोतवाली और धीरज कुमार पुत्र मुनेश्वर निवासी रसीदपुरगढ़ी शहर कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+