बसपा नेता और उनके भांजे की गोली मारकर हत्या, मिठाई के डिब्बे में तमंचा छिपाकर लाये थे हमलावर

Bijnor News, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बसपा नेता और उनके भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना नजीबाबाद के गुरुद्वारा इलाके की है।

BSP leader and his nephew shot dead

जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के नजीबाबाद विधानसभा के बसपा प्रभारी एहसान अहमद प्रॉपर्टी का काम करते है। मंगलवार की दोपहर हाजी एहसान अहमद गुरूद्वारा के पास स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। तभी तीन अज्ञात लोग लोकसभा चुनाव में सांसद की जीत पर मिठाई लेकर ऑफिस में पहुंचे। एहसान ने अज्ञात लोगों से आने का कारण पूछा, तभी उन लोगों ने मिठाई के डिब्बे से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एहसान अहमद व उनका भांजा शादाब गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

बसपा नेता एहसान अहमद की हत्या की सूचना मिलते ही काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+