बिजनौर: भाजपा नेता के भाई का जंगल में मिला गोली लगा शव, पास में पड़ा था तमंचा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में भाजपा नेता के भाई ब्रजभान उर्फ लड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। बता दें कि ब्रजभान भाजपा के नगीना ग्रामीण मंडल के पूर्व महामंत्री वीरपाल सिंह के छोटे भाई थे।

BJP leaders brother shot dead in Bijnor

जानकारी के मुताबिक, वारदात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बनखला गांव की है। ब्रजभान उर्फ लड्डन (45) शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद जंगल में अपनी सरसों का खेत देखने गया था। दो घंटे तक किसान घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी दीपा देवी ने बेटे मुकुल को जंगल भेजा। बेटे को खाली पड़े गन्ने के खेत में पिता का शव पड़ा मिला। शव के पास 315 बोर का तंमचा पड़ा था। मुकुल ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जिस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

वहीं, सीओ अर्चना सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच-पड़ताल की। टीम ने घटनास्थल से कई नमूने लिए। एसपी देहात संजय कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पत्नी दीपा देवी ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। सीओ अर्चना सिंह ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+