Bijnor: सुहाग को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई महिला, मौत के मुंह से कुछ यूं खींच लाई पति के प्राण

Bijnor News: खेत में फसल काट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस दौरान पतिव्रता महिला ने अपने पति की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई और अपने सुहाग की जान बचाई।

Bijnor News

Bijnor News: आपने सत्यवान और सावित्री की कथा तो सुनी ही होगी, जिसमें सावित्री अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज तक से भिड़ गई थी। सावित्री के आगे यमराज को भी झुकना पडा था और उसके पति को जीवनदान देना पड़ा था। तो वहीं, अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से ऐसी एक पतिव्रता पत्नी की कहानी सामने आई है।

यहां एक पतिव्रता महिला अपने सुहाग को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। दरअसल, महिला का पति खेत में फसल काट रहा था, तभी वहां एक खूंखार तेंदुआ आ धमका और किसान पर झपटा मारा दिया। इस दौरान तेंदुआ उसे खींच कर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।

किसान की चीख-पुकार सुनकर पास में फसल काट रही महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। NBT की खबर के मुताबिक, महिला ने अपने हाथ में फसल काटने वाली दरांती से ही तेंदुए पर हमला बोल दिया। वो काफी देर तक तेंदुए से लड़ती रही और आखिरकार अपने पति की जान बचा ली।

यह मामला बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का है। तेंदुए से भिड़ने वाली महिला का नाम छाया देवी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, छाया देवी अपने पति अनिल सिंह के साथ खेत में फसल काट रही थी। फसल काटने के दौरान तेंदुए ने किसान अनिल पर हमला बोल दिया।

पति की चीख सुनकर पास में काम रही उसकी पत्नी छाया ने तेंदुए से भिड़ने का फैसला लिया। हाथ में फसल काटने वाली दरांती से ही तेंदुए पर हमला बोल दिया। छाया के वार से तेंदुआ घबरा गया और उसे अपने शिकार को छोड़ वहां से भाग गया।

खबर के मुताबिक, छाया ने दरांती से ही तेंदुए पर कई वार किए, जिससे वो घायल होकर वहां से भाग गया। इस दौरान तेंदुए के हमले से अनिल भी बुरी तरह घायल हो गया था। फिलहाल ग्रामीणों की मदद से छाया ने अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। अनिल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Recommended Video

      बिजनौर: सूखा स्त्रोत में बाघ देखे जाने की वीडियो वायरल

      वहीं, अब तेंदुए के हमले से पति की जान बचाने वाली छाया की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। लोग छाया की तारीफ कर रहे है। बता दें, तेंदुए से भिड़ने के दौरान छाया को भी मामूली चोटें आई हैं। छाया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये पूरी घटना कुछ सेकंड में ही हुई।

      जैसे ही तेंदुए ने हमला किया मुझे तुरंत उनकी जान बचाने के लिए आगे आना पड़ा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने अलर्ट जारी किया और स्थानीय ग्रामीणों से खेतों में अकेले नहीं जाने की अपील की है। क्योंकि, घायल तेंदुआ अपना बदला लेने के लिए वापस आ सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+