यूपी: टीचर ने छात्रा को भेजा मैसेज, बोला- ‘मैं तुम्हारा BF बन सकता हूं, विल यू मैरी मी'

यूपी: टीचर ने छात्रा को भेजा मैसेज, बोला- ‘मैं तुम्हारा BF बन सकता हूं, विल यू मैरी मी'

बिजनौर, 15 दिसंबर: 'मैं तुम्हारा BF बना सकता हूं, विल यू मैरी मी' ये शब्द किसी छात्र ने नहीं कहे, बल्कि एक निजी इंजीनियर कॉलेज के टीचर अरशद ने एक छात्रा को भेजे मैसेज में लिखे है। जी हां..ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी लेकिन यह सच है। अमूमन शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और पिता तुल्य समझा जाता है। लेकिन बिजनौर के वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। तो वहीं, अब कॉलेज प्रशासन ने इस शिक्षक को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है तो वहीं, पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर उस मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

Bijnor News: Teacher send marriage proposal to girl student

ये मामला बिजनौर जिले के वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का है। मंगवार 14 दिसंबर को कॉलेज में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और उन्होंने कॉलेज के शिक्षक अरशद फरीदी (41) पर कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इतना ही उन्होंने शिक्षक पर छात्राओं के नंबर अपने मोबाइल में सेव करने तथा कई छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजे का भी आरोप लगाया। शिक्षक पर आरोप है कि उसने कई छात्राओं को शादी का भी प्रस्ताव दिया था।

दरअसल, कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इंग्लिश पढ़ाने वाले टीचर से व्हाट्सएप पर पढ़ाई से संबंधित कुछ जानकारी मांगी थी। जिसके बाद टीचर ने पहले तो छात्रा के सामने दोस्ती करने का प्रस्ताव रखा और बार-बार मैसेज भेजकर उसपर दवाब भी बनाया। फिर मैसेज भेजते हुए लिखा, 'मैं तुम्हारा BF बन सकता हूं, विल यू मैरी मी'। इसका छात्रा ने विरोध किया। बता दें, जब छात्रा ने आरोपी टीचर की कॉलेज में शिकायत की तो पता चला कि उसने इसके अलावा भी कई और छात्राओं को इस तरह का मैसेज भेजा है।

इसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं को दे दी। जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। कॉलेज में हंगामे की सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया और सारी जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक अरशद फरीदी को मुकदमा अपराध संध्या 848/21 धारा 294 व 67 आईटीएक्ट के तहर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक अरशद के द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज किए जा रहे थे। कुछ मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद शिक्षका के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+