बिजनौर: चढ़त से फरार हुआ दूल्हा, मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार

बिजनौर: चढ़त से फरार हुआ दूल्हा, मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार

बिजनौर, 03 जून: खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से है। यहां दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिले तो नाराज परिजनों ने दूल्हे को चढ़त होने से कुछ देर पहले ही भगा दिया। वहीं, दुल्हन पक्ष ने बरात के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और दुल्हन भी मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हे के फरार होने से शादी नहीं हो सकी। अब इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Bijnor News: groom ran away before marriage

अमरोहा के रहने वाले जयवीर सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता बिजनौर के गांव मकनपुर थाना स्योहारा निवासी करन सिंह के पुत्र मोहित के साथ आठ महीने पहले तय हुई थी। वर पक्ष की ओर से शादी में दस लाख रुपये नकद देने की मांग की गई थी। पुलिस को दी तहरीर में जयवीर सिंह ने बताया कि 24 मई को लग्न टीके में रिश्तेदारों समक्ष दस लाख रुपए नकद दे दिए गए। एक जून को विवाह कार्यक्रम नूरपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में रखा गया था। वधू पक्ष के लोग लड़की व रिश्तेदारों को लेकर परिवार सहित बुधवार सुबह ही मैरिज हॉल पहुंच गए।

शाम होने तक बरात के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। वहीं, चढ़त होने से कुछ देर पहले ही दहेज कम देने को लेकर विवाद हो गया। वर पक्ष की ओर से जयवीर सिंह से पांच लाख रुपये नकद देने पर ही शादी करने की बात कही। वधू के पिता के असमर्थता जताने पर दूल्हा सैलून पर जाने के बहाने फरार हो गया और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे वर पक्ष के सभी परिजन मैरिज हॉल से गायब हो गए। गांव मकनपुर में भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

जयवीर सिंह ने दूल्हे मोहित चौहान, पिता करन सिंह, भाई कपिल, भूपेंद्र, मां लक्ष्मी देवी, भाभी मीनू एवं ज्योति, बहन संगीता एवं सोनी के विरुद्ध शादी के नाम पर रकम ऐंठने, दहेज मांगने, धोखाधड़ी करने एवं मारपीट करने आदि के आरोप में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+