Bihar Police की ज़ीरो टॉलरेंस नीति, Social Media का ग़लत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, लाखों का लग सकता है फाइन
Bihar Police News Today: सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छा भी है और ख़राब भी है। आज की तारीख़ में अच्छे कामों से ज्यादा बुरे काम के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो रहा है। अफवाह और भ्रामक ख़बरें सोशल मीडिया के ज़रिए ही फैलाई जा रही है। इसके अलावा भी कई ग़लत इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया का ग़लत इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं, बिहार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति जारी है। ताज़ा मामला एक विवाहिता की अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर उसके यौन उत्पीड़न का है। आरोपी युवक के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बिहार पुलिस ने सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक बीरू कुमार उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। बता दें कि, उक्त युवक सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता के साथ यौन उत्पीड़न के साथ-साथ उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसको लेकर पीड़िता ने सारण जिले के साइबर थाने में केस दर्ज कराया था।
सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने की शिकायत मिलने के बाद सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों कुंदन कुमार शर्मा और संदीप कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया।
हालांकि, जांच में यह पाया गया कि उक्त युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर जिस हथियार का प्रदर्शन किया गया था, वह प्लास्टिक का बना हुआ नकली पिस्टल है। ऐसे में बिहार पुलिस ने दोनों युवकों को उनके परिजनों के सामने आगे से ऐसी गलती नहीं करने की शर्त पर हिदायत देते हुए 1 लाख रुपए के पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। बता दें कि, बिहार पुलिस सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications