FIR On Youtubers: यूट्यूबर अब जाएंगे जेल, निर्माता रोशन सिंह ने इस वजह से खोल दिया मोर्चा, की ये मांग

FIR On YouTubers: कोरोना काल के बाद जहा सिनेमा इंडस्ट्री कठिन दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में भी कुछ साहसी निर्माता भोजपुरी सिनेमा को उच्यस्तर तक ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।वही कुछ युट्यूबर तथ्यहीन ख़बर चलाकर करोड़ो की बजट से बनी इन फिल्मों के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास निरन्तर करते रहते हैं।

अब निर्माता इन युट्यूबरों की धृष्टता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। हालिया रिलीज़ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए अति महत्वाकांक्षी फ़िल्म रंग दे बसंती को पैन इंडिया लेवल पर मल्टीप्लेक्स और सिंगल थियेटर दोनों में रिलीज़ किया जिसे दर्शकों ने भी हाथोंहाथ लिया।

YouTubers will now go to jail producer Roshan Singh has opened a front for this reason

कुछ युट्यूबर्स इस फ़िल्म के बारे में तथ्यहीन खबर चलाकर, इस फ़िल्म के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।जिसके खिलाफ निर्माता रौशन सिंह ने गलत और भ्रामक खबरें प्रसारित करने के आरोप में यूट्यूबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रौशन सिंह ने उन पर मुम्बई के ओशिवारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निर्माता का दावा है कि इन यूट्यूबरों ने अपने फायदे के लिए उनकी फिल्म के बारे में झूठी जानकारी फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

सूत्रों की मानें तो फिल्म 'रंग दे बसंती' रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन कुछ यूट्यूबरो द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर गलत और भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म फ्लॉप है। यह पूरी तरह से झूठ है और फिल्म की सफलता को नुकसान पहुंचाने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास प्रतीत होता है।

निर्माता ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई है और इन यूट्यूबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को अदालत में ले जाकर सच्चाई को सामने लाएंगे और दोषियों को सजा दिलवाएंगे। रौशन सिंह ने उम्मीद जताई कि इस कार्रवाई से भविष्य में अन्य लोग भी सतर्क रहेंगे और जिम्मेदारी से जानकारी साझा करेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+