Bihar: 'तुमलोग हमारे बाप नहीं हो कि मना करोगे', अस्पताल में पिस्टल लहराने पर पत्रकारों के सवाल पर बोले JDU MLA
Bihar News: बिहार में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कथित तौर पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल को एक अस्पताल के अंदर पिस्तौल ले जाते हुए देखा जा रहा है। मीडिया ने जब इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि वे पायजामा में पिस्तौल लेकर जा रहे थे। बेल्ट घर पर ही भूल गए। पायजामा में जैसे ही रिवॉल्वर लेकर जा रहे थे कि सीढ़ी पर फिसल गए। इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि आप विधायक होकर पिस्टल लेकर चलेंगे। उन्होंने जवाब दिया कि तुमलोग पत्रकार हो कि क्या हो, हमें तो मुश्किल लगता है।

पत्रकारों ने पूछा कि यह विधायक का काम है कि हाथ में पिस्टल लेकर लहराएंगे। उन्होंने जोर से जवाब दिया कि हां-हां पिस्टल लहराएंगे। तुम लोग हमारे बाप नहीं हो कि मना करोगे। तुमलोग हमारे बाप नहीं हो, इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को गाली देने लेगे। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से धक्का-मुक्की भी करने लगे।
इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें गाली देने से विरोध किया। फिर भी देते रहे। पत्रकारों ने कहा कि आप विधायक होकर गाली दे रहे हैं, जेडीयू की यही संस्कृति है क्या।
यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: SC ने जाति सर्वेक्षण डेटा के प्रकाशन को रोकने से किया इनकार, बिहार सरकार को नोटिस












Click it and Unblock the Notifications