Bihar में भी हो रही दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में 2 लाख रुपए तक है दाम
World's most expensive mango farming in bihar: बिहार के नालंदा ज़िले में एक किसान ने जापानी प्रजाति के आम की खेती को अपने ज़िले में मुमकिन कर दिखाया है। दावा है कि यह आम दुनिया का सबसे मंहगा आम है। नालंदा जिले के ढकनिया गांव (चंडी प्रखंड) के रहने वाले किसान भाइयों ने आम की खेती में यह नया प्रयोग किया है।
किसान मुकेश, नीतीश और राम अपने पिता पिता सुरेंद्र सिंह से प्रेरित होकर खेती में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। दरअसल उनके पिता पेड़ पौधे लगाने के काफी शौकीन थे। इसलिए बेटों ने भी पिता की तरह खेती में अपनी अलग पहचान बना ली।

किसान भाइयों ने बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें जापान के आम की प्रजाति के बारे में जानकारी मिली थी। साल 2021 में उन्होंने जापान से इसका पौधा मंगवाया था। पिछले दो साल से आम के पेड़ में फल भी आ रहा है। उन्होंने दावा किया है कि यह मियाजाकी है।
Recommended Video
किसान मुकेश ने बताया कि इस साल पेड़ में 21 फल हुए थे, जिसमें अब सिर्फ 5 बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि जब कोई उनका बागान में आए तो, वह विभिन्न किस्मों के पौधे और फल का दीदार कर सकें। इसलिए किसान भाइयों ने 21 फल में से एक-एक फल तोड़ा, अब 5 फल पेड़ में बचा हुआ है।
किसान भाइयों ने 3 एकड़ में ज़मीन में आम के लगभग सभी तरह के किस्मों की खेती कर रहे हैं। इसमें मियाकाजी, सेड लेश और ब्लैक स्टोन जैसी प्रजाति भी है। इसके सेब, साबुदाना और इलायची समेत विभिन्न तरह के मसालों के पौधे भी लगाए हुए हैं।
किसान भाइयों के घर करीब स्थित नंदन वाटिका की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने के साथ ही कुत्ते को भी रखा है। किसान भाइयों का दावा है कि उनके इस आम की हिंदुस्तान में 10 हज़ार रुपये प्रति किलो और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में 2 लाख रुपये प्रति किलो है।
दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी को 'ताइयो-नो-टोमागो' और 'एग्स ऑफ सनशाइन' के नाम से बाज़ारों में बेचा जाता है। ज्यादातर आम हरे और पीले रंग के होते हैं, लेकिन यह गहरे लाल रंग का होता डायनासोर के अंडे की तरह दिखने वाले आम के कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।
जापान में उगाया जाने वाला इस आम का नाम जापान के एक शहर 'मियाजाकी' के नाम पर ही रखा गया है। 350 ग्राम के करीब वजन वाले आम में बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड जैसी कई और तत्व पाये जाते हैं। इसमें 15 प्रतिशत या उससे ज्यादा शुगर होता है। कैंसर रोगी के लिए यह आम फ़ायदेमंद होता है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications