World Cup 2023: ईशान काफी वक्त से घर नहीं आये हैं, अब वर्ल्ड कप जीत कर ही लौटेंगे- प्रणव पांडे
World Cup 2023, Ishan Kishan Father: नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद, गुजरात) में आज रविवार (19 नवंबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किक्रेट वर्ल्ड कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला होने वाला है। दोपहर 1:30 बजे टॉस होगा और 2 बजे मैच खेला जाएगा।
देश भर में टीम इंडिया को जिताने के लिए प्रार्थना और पूजा की जा रही है। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर ईशान किशन के माता-पिता भी टीम इंडिया के जीतने की दुआएं कर रहे हैं। छठ महापर्व के दिन क्रिकेट विश्व कप के फ़ाइनल मुकाबले ने मैच को और रोचक बना दिया है।

बिहार में छठ महापर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस मौक़े पर क्रिकेट का फ़ाइनल मुकाबला होना ईशान किशन के परिवार वालों के लिए दोहरी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है। छठ पर्व मनाते हुए इशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने टीम इंडिया की जीत और बेटे की कामयाबी के लिए दुआ की है।
प्रणव पांडे (ईशान किशन के पिता) ने कहा कि टीम इंडिया की जीत और ईशान किशन की कामयाबी के लिए परिवार के सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं। काफी लंबे वक्त से ईशान किशन घर नहीं आए हैं, उम्मीद है कि अब वह वर्ल्ड कप जीतकर ही घर वापिस लौटेंगे।
क्रिकेट विश्व कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम के जीत दर्ज करने के लिए बिहार के विभिन्न ज़िलों में हवन पूजन कार्यक्रम जारी है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि हिंदुस्तान विश्व विजेता बनने की तरफ़ क़दम बढ़ा रहा है, उसकी कामयाबी में कोई बाधा नहीं आए इसलिए भारत के जीत के लिए मैच ख़त्म होने तक हवन पूजन करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications